विदेश की खबरें | सर्बिया में किशोर ने स्कूल में की गोलीबारी, कई लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बयान के मुताबिक, पुलिस को सुबह आठ बजकर 40 मिनट के आसपास व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बयान के मुताबिक, पुलिस को सुबह आठ बजकर 40 मिनट के आसपास व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली।

बयान के अनुसार, संदिग्ध किशोर सातवीं कक्षा का छात्र है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि संदिग्ध ने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों और स्कूल के गार्ड पर कई गोलियां बरसाईं।

सर्बियाई मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में स्कूल के गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है।

स्थानीय मीडिया चैनलों पर प्रसारित फुटेज में स्कूल के बाहर बच्चों को लेकर चिंतित अभिभावकों की भीड़ नजर आई। वहीं, पुलिसकर्मी संदिग्ध को गिरफ्तार कर सड़क पर खड़े पुलिस वाहन की तरफ ले जाते दिखाई दिए।

व्लादिस्लाव रिबनिकार प्राइमरी स्कूल मध्य बेलग्रेड का एक जाना-माना स्कूल है। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के बाद इस स्कूल के आसपास के इलाके को सील कर दिया। सर्बिया में प्राइमरी स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें