देश की खबरें | तेदेपा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने सोमवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

अमरावती, 11 जुलाई तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने सोमवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी की रणनीति समिति की बैठक में इसकी घोषणा की।

नायडू ने कहा, "तेदेपा हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। उसने इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए के. आर. नारायणन और ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का समर्थन किया था।"

विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी उसी भावना से मुर्मू का समर्थन कर रही है, जो सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनी जाने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

तेदेपा के राज्यसभा में एक और लोकसभा में तीन सदस्य हैं, जबकि आंध्र प्रदेश विधानसभा में उसके 23 सदस्य हैं।

इससे पहले, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\