जरुरी जानकारी | कर विभाग ने अजीत पवार के परिजनों की 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के रिश्तेदारों की पिछले महीने व्यापक तलाशी के बाद कर विभाग ने मंगलवार को मुंबई, नयी दिल्ली, पुणे, गोवा और राज्य के कई स्थानों में उनकी संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया। इन संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 1,400 करोड़ रुपये है।

मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के रिश्तेदारों की पिछले महीने व्यापक तलाशी के बाद कर विभाग ने मंगलवार को मुंबई, नयी दिल्ली, पुणे, गोवा और राज्य के कई स्थानों में उनकी संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया। इन संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 1,400 करोड़ रुपये है।

आयकर विभाग के एक सूत्र ने पुष्टि की कि उनके बेनामी संपत्ति विभाग ने 1988 के बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत अस्थायी जब्ती का आदेश जारी किया है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के बेटे पार्थ पवार सहित परिवार के सदस्यों से जुड़ी विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं।

अजित पवार राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं।

सूत्र ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को यह साबित करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है कि ये संपत्तियां वैध रूप से उनकी हैं और उन्हें अवैध धन से नहीं खरीदा गया है और जांच जारी रहने के दौरान वे इन संपत्तियों को बेच नहीं सकते हैं।

इन संपत्तियों में सतारा स्थित जरंदेश्वर चीनी कारखाना शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गोवा में निलय रिजॉर्ट (250 करोड़ रुपये), दक्षिण मुंबई के निर्मल हाउस में पार्थ पवार का कार्यालय (25 करोड़ रुपये) और दक्षिण दिल्ली में एक फ्लैट (20 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित तौर पर 750 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले के मामले में अजीत पवार के परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाने की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\