जरुरी जानकारी | टाटा स्टील का शुद्ध लाभ 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू इस्पात विनिर्माता टाटा स्टील का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई घरेलू इस्पात विनिर्माता टाटा स्टील का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 93 प्रतिशत घटकर 524.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने से उसका लाभ घटा है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 7,714 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 4.75 प्रतिशत गिरकर 60,666.48 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 63,698.15 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा स्टील का व्यय बढ़कर 58,553.25 करोड़ रुपये हो गया जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह 51,912.17 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\