विदेश की खबरें | चीनी सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान ने उड़ानें रद्द कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान को चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ताइवान को चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।

चीन ने भी जहाजों और विमानों को सैन्य अभ्यास के दौरान स्वशासित द्वीप के आसपास के क्षेत्रों में सेवाएं संचालित करने से बचने का आदेश दिया है।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सैन्य अभ्यास को ‘‘ताइवान की प्रभावी नाकेबंदी’’ करार दिया है।

बीजिंग की चेतावनी को नजरअंदाज कर पेलोसी मंगलवार को अपनी एक दिन की ताइवान यात्रा पर पहुंची थीं। इसके बाद चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास की शुरुआत की थी। चीन ने मछली और फल समेत सैकड़ों ताइवानी उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है।

‘चाइना टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को ताइवान से आने-जाने वालीं कम से कम 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हालांकि, खबर में राजधानी ताइपे के ताओयुयान हवाई अड्डे के हवाले से कहा गया कि यह जरूरी नहीं है कि उड़ानों को रद्द करने का संबंध सैन्य अभ्यास से है।

इस बीच, समुद्री मालवाहक जहाजों के परिवहन पर संभावित प्रभाव का कोई तत्काल संकेत नहीं मिला है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है। ताइवान स्मार्टफोन, ऑटो, टैबलेट कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स में इस्तेमाल होने वाले आधे से अधिक प्रोसेसर चिप का उत्पादन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now