विदेश की खबरें | सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अल मुअल्लिम का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह देश के राष्ट्रपति बशर-अल असद के विश्वस्त और उनके खिलाफ विद्रोह के दौरान दुनिया के लिए देश का चेहरा थे। संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से वह विश्व को सीरिया के रुख से अवगत कराते थे।
वह देश के राष्ट्रपति बशर-अल असद के विश्वस्त और उनके खिलाफ विद्रोह के दौरान दुनिया के लिए देश का चेहरा थे। संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से वह विश्व को सीरिया के रुख से अवगत कराते थे।
मुअल्लिम लंबे समय तक राजनयिक रहे और 1990 के दशक में अमेरिका में नौ वर्ष तक सीरिया के राजदूत के रूप में उस समय सेवा दी जब सीरिया और इज़राइल में वार्ता चल रही थी।
यह भी पढ़े | पेन पृथकवास में पर सीए ने कहा पहला टेस्ट निर्धारित समय पर.
सरकारी समाचार एजेंसी सना ने उनके निधन की खबर दी है, लेकिन निधन का तत्काल कोई कारण नहीं बताया है।
उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
यह भी पढ़े | America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार मानी हार, लेकिन चुनाव में धांधली का लगाया आरोप.
दमिश्क में 1941 में सुन्नी मुस्लिम परिवार में जन्मे मुअल्लिम ने 1964 में विदेश मंत्रालय में काम करना शुरू किया और 2005 में विदेश मंत्री बने।
उन्हें देश का विदेश मंत्री ऐसे समय नियुक्त किया गया था जब लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या के बाद अरब और पश्चिमी राष्ट्रों ने सीरिया को अलग-थलग कर दिया था। लेबनान, अरब और पश्चिमी देशों की सरकारें सीरिया को उस विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराती हैं जिसमें हरीरी मारे गए थे। सीरिया इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)