गोरखपुर (उप्र), 20 जून बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधीक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं ।
यह जानकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने शनिवार को दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
खबरों के मुताबिक प्रभारी अधीक्षक को पिछले चार दिनों से सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी और उन्हें बुखार भी था। उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई, तो संक्रमण का पता चला।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक के संपर्क में जो लोग आए थे, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है ।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों सहित 40 से अधिक लोगों के सैंपल जांच को लिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुरूप जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर पैरामेडिकल स्टाफ को इंफ्रारेड थर्मोमीटर और पल्स ऑक्सीमीटर के साथ तैनात किया जाएगा। मरीजों की जांच इंफ्रारेड थर्मोमीटर से की जाएगी।
स अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY