देश की खबरें | ओडिशा में अगले साल मार्च तक ‘स्टार्टअप हब’ की स्थापना की जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अगले साल मार्च तक एक ‘स्टार्टअप हब’ की स्थापना की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 15 नवंबर ओडिशा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अगले साल मार्च तक एक ‘स्टार्टअप हब’ की स्थापना की जाएगी।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच स्टार्टअप और चार ‘इन्क्यूबेटर’(प्रौद्योगिकी आधार स्टॉर्टअप) को वित्तीय सहायता देने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

अधिकारी ने कहा, “मार्च 2021 तक नया स्टार्टअप हब पूरा होने के साथ ही यह उत्कृष्टता का केंद्र होगा जहां सह-कार्य, प्रयोगशाला और सामान्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।”

यह भी पढ़े | TamilNadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवंबर को तमिलनाडु के दौरे पर, पार्टी के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित.

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की अध्यक्षता में 13 नवंबर को राज्य स्टार्टअप परिषद की एक बैठक में हब की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान राज्य सरकार ने पांच स्टार्टअप और चार इन्क्यूबेटर को 2.88 करोड़ की वित्तीय सहायता देने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें