विदेश की खबरें | श्रीलंका : पियरिस ने अमेरिकी राजदूत को संविधान में प्रस्तावित 21वें संशोधन के बारे में जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पियरिस ने अमेरिका की राजदूत जूली चुंग को संविधान में प्रस्तावित 21वें संशोधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चुंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के अलावा श्रीलंका को सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा दी जा रही सहायता पर व्यापक चर्चा भी की। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

कोलंबो, 30 मई श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पियरिस ने अमेरिका की राजदूत जूली चुंग को संविधान में प्रस्तावित 21वें संशोधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चुंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के अलावा श्रीलंका को सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा दी जा रही सहायता पर व्यापक चर्चा भी की। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

संविधान में 21वें संशोधन के बाद संशोधन 20ए निरस्त हो जाएगा। इससे पहले, 19वां संशोधन रद्द करके 20ए पारित किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को असीम शक्तियां मिल गई थीं। अब यदि 21वां संशोधन पारित होता है तो संसद को देश चलाने के लिए ज्यादा शक्तियां मिल जाएंगी।

आर्थिक व राजनीतिक मामलों के समाचार पोर्टल 'इकॉनोमी नेक्स्ट' ने रविवार को पियरिस और चुंग की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान का हवाला देते हुए कहा, ''विदेश मंत्री ने श्रीलंका में आर्थिक चुनौतियों को कम करने के लिए अमेरिका और अन्य देशों से द्विपक्षीय व बहुपक्षीय माध्यमों से निरंतर समर्थन देने की अपील की।''

पोर्टल के मुताबिक, पियरिस ने अमेरिकी राजदूत को संविधान में 21वें संशोधन के मसौदे के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ हुई चर्चा के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संसद द्वारा अनुमोदित 21वें संशोधन से श्रीलंका को कई तरह से मदद मिलेगी।

उन्होंने मौद्रिक शक्तियों के इस्तेमाल के संबंध में संसद को अधिक अधिकार देने के लिए मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

पोर्टल के अनुसार, पियरिस ने संकट के इस दौर में श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रही सद्भावना और मदद की सराहनी की। जवाब में अमेरिकी राजदूत ने अमेरिका को श्रीलंका का मित्र देश बताते हुए कहा कि वाशिंगटन इस मुश्किल दौर में कोलंबो की मदद करना जारी रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई