देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की जनता के सामने सपा एकमात्र विकल्प : आजमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा)के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र से विधायक अबू आजमी ने रविवार को दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की जनता के सामने सपा ही एकमात्र विकल्प के रूप मे बची है।

नोएडा (उप्र), तीन अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा)के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र से विधायक अबू आजमी ने रविवार को दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की जनता के सामने सपा ही एकमात्र विकल्प के रूप मे बची है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। आजमी ने दावा किया कि प्रदेश में सपा विधानसभा की 352 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बारे में पूछने पर आजमी ने कहा, ‘‘मैं ऐसे किसी इंसान को जानता भी नहीं हूं।’’ उन्होंने रविवार से उत्तर प्रदेश में 'परिवर्तन यात्रा' शुरू की।

ग्रेटर नोएडा में सपा नेता संजीव त्यागी के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आजमी ने कहा, ‘‘वर्तमान में प्रदेश में किसान, युवा, व्यापारी और नौकरीपेशा सहित सभी वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर है। जो लोग महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आए थे, उन्हें अब महंगाई नहीं दिखाई दे रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने गलती से भाजपा को चुना था। अब मुझे भरोसा है कि प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में अपनी भूल सुधार करने वाली है।’’

एआईएमआईएम का नाम लिए बिना आजमी ने कहा, ‘‘कुछ लोग मुसलमानों के ठेकेदार बन गए हैं। दरअसल, वे भाजपा को जिताने के लिए मैदान में उतरते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा अपनी कार्ययोजना दोहरा रही है।’’ आजमी ने आरोप लगाया, ‘‘एक तरफ लव जिहाद के नाम पर मुसलमानों को जेलों में डाला जा रहा है। धर्मांतरण के फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। दूसरी ओर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयान देने वालों पर भाजपा कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे बयान देने वाले लोग देश और समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं, फिर भी सरकार चुप है। इससे सरकार की मंशा साफ समझी जा सकती है।’’

सपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ केवल मुसलमानों को निशाना बनाने का काम सरकार कर रही है। देश में और उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार की जरूरत है, जो संविधान को मानती है। जो दिलों को जोड़ने का काम करे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केवल दिलों को तोड़ने का काम कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात