विदेश की खबरें | दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिराए, सात लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वायुसेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा “असामान्य रूप से” छोड़े गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे अनिर्दिष्ट असैन्य क्षति हुई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वायुसेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा “असामान्य रूप से” छोड़े गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे अनिर्दिष्ट असैन्य क्षति हुई।

उसने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान वायुसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा था।

वायुसेना ने आम नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और अन्य आवश्यक कदम उठाएगी।

वायु सेना के बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है।

‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पांच आम नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसने यह भी कहा कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\