विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने दिवाली पर हिंदुओं को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने दिवाली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों को बधाई दी और देश की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए उनका आभार जताया।

जोहानिसबर्ग, 15 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने दिवाली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों को बधाई दी और देश की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए उनका आभार जताया।

रामाफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में 1860 में भारतीय बंधुआ श्रमिकों के आगमन के बाद से दिवाली मनाई जाती रही है।

यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्रालय ने अलकायदा नेता की हत्या की खबर से किया इनकार.

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस उपमहाद्वीप की महान संस्कृति के लचीलेपन का प्रमाण है कि अफ्रीका के सुदूर दक्षिण में स्थित इस स्थान पर दीपावली मनाई जाती रही है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे कई शहरों में पर्वों की परंपराएं रही हैं। हम इनमें निहित समुदाय, भाईचारे और गौरव की भावना से अभिभूत हैं।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय-अमेरिकियों के दिवाली उत्सव को किया फीका.

अन्य दक्षिण अफ्रीकियों की तरह रामाफोसा ने इस बात पर खेद जताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से इस बार देशभर में और खासतौर पर डरबन और जोहानिसबर्ग में दिवाली के बड़े सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सके।

हर साल इन उत्सवों में सभी समुदायों के हजारों लोग जुटते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदू समुदाय ने दक्षिण अफ्रीका के सांस्कृतिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है और उसकी आध्यात्मिक तथा दार्शनिक परंपराएं आजादी के लिए दक्षिण अफ्रीका के खुद के संघर्ष में भी प्रकट हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now