देश की खबरें | सोरेन व मरांडी ने कैप्टन करमजीत एवं जवान की मृत्यु पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जम्मू में आईईडी विस्फोट में कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और एक जवान की मृत्यु पर बुधवार को शोक जताया।

रांची, 12 फरवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जम्मू में आईईडी विस्फोट में कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और एक जवान की मृत्यु पर बुधवार को शोक जताया।

बक्शी झारखंड के रहने वाले थे।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सैन्यकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखण्ड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुःखद खबर मिली। प्रभु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’’

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अखनूर सेक्टर में मंगलवार को आईईडी विस्फोट में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया।

बक्शी के परिजन ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके पैतृक स्थान हजारीबाग लाया जाएगा।

मरांडी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक आईईडी विस्फोट में सेना के जवान, हजारीबाग के बेटे कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के शहीद होने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। कृतज्ञ राष्ट्र के रूप में हम सदैव करमजीत जी की शहादत के ऋणी रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now