देश की खबरें | बेटों ने पीट-पीट कर पिता की हत्या की
जियो

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 20 जून ओडिशा के गंजाम जिले में दो बेटों ने कथित रूप से पीट-पीट कर अपने 65 वर्षीय पिता की हत्या कर दी।

प्रभारी पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार मल्लिक ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात पोलासारा थाना क्षेत्र के कालाम्बा गांव में हुयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में आज 29 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मृतक की पहचान अभिमन्यु प्रधान के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बेटों ने प्रधान को बचाने का प्रयास कर रही अपनी मां को भी पीटा। महिला को पोलासारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच सरकार ने कोविड-19 की आड़ में बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी दी.

मल्लिक ने बताया कि आरोपियों सुशांत प्रधान (30) और मनगुलु प्रधान (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है

उन्होंने कहा कि हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन ऐसा लगता है कि पारिवारिक झगड़े के कारण यह घटना हुयी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मल्लिक ने बताया कि जांच जारी है, दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई अक्सर शराब के नशे में अपने पिता से लड़ते-झगड़ते रहते थे।

अर्पणा अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)