देश की खबरें | चन्नी के पुत्र सादे समारोह में विवाह बंधन में बंधे, मौजूद नहीं थे सिद्धू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह ने रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में सादे समारोह में शादी की।

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह ने रविवार को मोहाली के एक गुरुद्वारे में सादे समारोह में शादी की।

नवजीत ने मोहाली जिले के डेरा बस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वाली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सिमरनधीर कौर से शादी की।

सिख रीति-रिवाजों के अनुसार 'आनंद कारज' गुरुद्वारा सच्चा धन में सम्पन्न किया गया। अपने बेटे के बगल में बैठे मुख्यमंत्री खुद एसयूवी चलाकर गुरुद्वारे तक ले गए।

विवाह समारोह में हिस्सा लेने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी, मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्र, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी, सांसद मनीष तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शादी में शामिल हुए। सिंह ने गुरुद्वारे में नवदम्पती और चन्नी के परिवार के साथ लंगर लिया। जत्थेदार ने सादा शादी समारोह आयोजित करने के लिए चन्नी की प्रशंसा भी की।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जम्मू में थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नवरात्रों के दौरान मां के दर्शन ऊर्जा पैदा करते हैं... आत्मा से सारे मैल धोते हैं !! माता वैष्णो देवी के चरण कमलों में आकर धन्य हो गया।”

सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\