देश की खबरें | कुछ तत्व आईटी पर संसदीय समिति को ‘पिंग पांग मैच’ बना रहे हैं :थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेगासस विवाद पर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति में सरकारी अधिकारियों से पूछताछ करने का भाजपा सदस्यों द्वारा विरोध किये जाने के बीच समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ तत्वों ने इसे ‘पिंग पोंग मैच’ बनाकर रख दिया है जो संसद की भावना के अनुरूप नहीं है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई पेगासस विवाद पर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति में सरकारी अधिकारियों से पूछताछ करने का भाजपा सदस्यों द्वारा विरोध किये जाने के बीच समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ तत्वों ने इसे ‘पिंग पोंग मैच’ बनाकर रख दिया है जो संसद की भावना के अनुरूप नहीं है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिये जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि इसकी कोई वैधता नहीं है क्योंकि प्रस्ताव पेश करने में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया जिसमें लोकसभा अध्यक्ष को सदन की अनुमति लेनी होती है।

दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद को नियमों की जानकारी नहीं है और वह निराश हैं क्योंकि उनका ध्यान लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस का नेता बनने पर ज्यादा है।

भाजपा सांसद दुबे ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के प्रमुख शशि थरूर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को करना है।

बुधवार को होने वाली समिति की बैठक कोरम पूरा नहीं होने की वजह से नहीं हो पाई थी जिसमें पेगासस जासूसी विवाद पर सरकारी अधिकारियों से सवाल-जवाब होने तय थे।

बैठक कक्ष में पहुंचे समिति के भाजपा के सदस्यों ने विरोध स्वरूप उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किये थे। जिसके कारण कोरम पूरा नहीं हुआ था और बैठक नहीं हो सकी।

थरूर ने कहा, ‘‘मुझे बहुत निराशा हुई कि कुछ तत्वों ने कुछ विषयों पर इस समिति को एक तरह का पिंग पांग मैच बनाना पसंद किया है जो मुझे नहीं लगता कि संसद या संसदीय समिति की भावना के अनुरूप है।’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा के निशिकांत दुबे को ‘बिहारी गुंडा’ कहने के आरोपों पर भी अनभिज्ञता प्रकट की।

थरूर ने कहा, ‘‘जो बैठक कभी हुई नहीं, उसके बारे में मैं आपसे कैसे कुछ कह सकता हूं? किसी ने कथित तौर पर बैठक में कुछ कहा जो कभी हुई नहीं और उसके लिए कहा जो बैठक में था ही नहीं तो इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’

वैभव दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई