जरुरी जानकारी | कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के अलग-अलग मूल्य निर्धारण की छूट का फायदा उठा रहे: दूरसंचार नियामक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को कहा कि कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए मिली आजादी का ‘‘दुरुपयोग’’ कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को कहा कि कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए मिली आजादी का ‘‘दुरुपयोग’’ कर रहे हैं।

इसके साथ ही ट्राई ने उन्हें चेतावनी दी कि वह उन पर ‘‘कड़ी नजर’’ रखेगा और उपभोक्ताओं तथा प्रसारण क्षेत्र के ‘‘व्यापक हित’’ में कार्रवाई करने से नहीं कतराएगा।

टीवी चैनलों द्वारा सदस्यता दरों में ‘‘प्रस्तावित’’ वृद्धि के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक बयान में कहा कि ‘‘इन प्रमुख प्रसारकों’’ द्वारा हाल में घोषित नया शुल्क प्रमुख (ड्राइवर) और लोकप्रिय चैनलों की कीमतें बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है।

प्रमुख चैनलों में सामान्य मनोरंजन चैनल (जीईसी) और खेल चैनल शामिल हैं। हालांकि दूरसंचार नियामक ने किसी प्रसारक का नाम नहीं लिया।

ट्राई ने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा यह राय बनाने के लिए लगातार एक भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है कि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि एनटीओ 2.0 (नए शुल्क आदेश और प्रसारण नियम) के कारण है।’’

नियामक ने कहा कि एनटीओ 2.0 में कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई