खेल की खबरें | स्मिथ और वॉर्नर हीरो हैं , कहा ख्वाजा ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन द्वारा डेविड वॉर्नर की आलोचना बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के गले नहीं उतरी है और उन्होंने अगले साल जनवरी में सिडनी में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे इस सलामी बल्लेबाज का बचाव किया है ।

मेलबर्न, चार दिसंबर आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन द्वारा डेविड वॉर्नर की आलोचना बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के गले नहीं उतरी है और उन्होंने अगले साल जनवरी में सिडनी में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे इस सलामी बल्लेबाज का बचाव किया है ।

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ अखबार में अपने कॉलम में जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर से पर्थ में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में वॉर्नर के चयन पर सवाल उठाये हैं ।

उन्होंने लिखा कि अपने फॉर्म के आधार पर 37 वर्ष के वॉर्नर टीम में जगह पाने के हकदार नहीं हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2018 में हुए ‘सैंडपेपर कांड’ में भी अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी नहीं ली है ।

ख्वाजा ने वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का बचाव किया है जो उस समय आस्ट्रेलिया के कप्तान थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वॉर्नर और स्मिथ मेरी नजर में हीरो हैं । उन्होंने खराब समय में एक साल क्रिकेट नहीं खेली । कोई भी परफेक्ट नहीं होता । मिचेल जॉनसन भी नहीं हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर कोई कहता है कि डेविड वॉर्नर या सैंडपेपर कांड में शामिल कोई और भी हीरो नहीं है तो मैं उससे इत्तेफाक नहीं रखता क्योंकि वे अपनी सजा भुगत चुके हैं । एक साल लंबा समय होता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\