देश की खबरें | नेपाल में बस हादसे में छह यात्रियों की जान गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के पल्पा जिले में बस के फिसलकर एक ऊंचे पहाड़ से नीचे गिर जाने से कम से कम छह महिला यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये।

काठमांडू, छह जनवरी नेपाल के पल्पा जिले में बस के फिसलकर एक ऊंचे पहाड़ से नीचे गिर जाने से कम से कम छह महिला यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि सालझांडी -धोरपटन मार्ग खंड पर बृहस्पतिवार को यह हादसा हुआ।

‘द काठमांडू पोस्ट’ अखबार की खबर है कि रूपणदेही जिले में खुरसेन से सालझांडी जा रही बस मधुबन क्षेत्र में 60 मीटर नीचे गिर गयी।

अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिन यात्रियों की मौत हुई, वे सभी महिलाएं थीं। उसके अनुसार ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड आठ के अध्यक्ष रेम बहादुर राणा ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के एक दल ने घायलों को बचाया।

घायलों का भूतवल के लुंबिनी प्रांतीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया, ‘‘ कल रात पुष्पा बस हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है, उसे लेकर मैं गहरा शोक प्रकट करता हूं और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\