देश की खबरें | मध्य प्रदेश के गुना, टीकमगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गुना और टीकमगढ़ जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुना/टीकमगढ़, 17 जून मध्य प्रदेश के गुना और टीकमगढ़ जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुना जिले में बीनागंज के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।

बीनागंज पुलिस चौकी प्रभारी नीरज लोधी ने बताया कि कार में सवार लोग महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद उज्जैन से ललितपुर लौट रहे थे।

लोधी ने बताया, ‘‘अशोक श्रीवास्तव (65), उनकी पत्नी विनीता श्रीवास्तव (61) और उनके पड़ोसी मनोज पांडे (55) की मौत हो गई। कार चला रहे दंपति के बेटे अभिषेक को चोटें तो आईं, लेकिन कार का एयरबैग समय रहते खुल जाने से वह बच गया। उसे बीनागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

टीकमगढ़ जिले में हुए एक हादसे में एक किसान परिवार के तीन सदस्यों को दोपहर में बम्होरी मढ़िया गांव के पास एक ट्रक ने कुचल दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया, ‘‘मानसिंह कुशवाह (45), उनकी पत्नी कल्पना (38) और नाबालिग बेटी ब्रजेश मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे, तभी पपौरा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\