खेल की खबरें | सिंधू, सात्विक-चिराग बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में, साइना और श्रीकांत बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मनीला (फिलीपीन्स), 28 अप्रैल दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल टीम भी दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही लेकिन लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

गिमचियोन में 2014 एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली चौथी वरीय सिंधू ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16 21-16 से हराया।

अगले दौर में सिंधू की भिड़ंत चीन की तीसरी वरीय ही बिंग जियाओ से होगी जिन्हें हराकर उन्होंने तोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक जीता था।

बिंग जियाओ के खिलाफ सिंधू ने सात मुकाबले जीते हैं लेकिन नौ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

सात्विक और चिराग की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जापान की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17 21-15 से हराया।

दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी का सामना अगले दौर में आरोन चिया और सोह वूई यिक की पांचवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी तथा डेनी बावा क्रिसनांता और जुन लियांग एंडी क्वेक की सिंगापुर की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

साइना का हालांकि इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में चौथा पदक जीतने का सपना टूट गया जब उन्हें चीन की 22 साल की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी वैंग झी यी के खिलाफ 21-12 7-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

साइना चोट के बाद वापसी कर रही थी और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और उबेर कप के ट्रायल में भी हिस्सा नहीं लिया था।

सातवें वरीय श्रीकांत को भी पुरुष एकल के दूसरे दौर में कड़े मुकाबले में तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के वेंग होंग यांग के हाथों एक घंटा और 17 मिनट चले मुकाबले में 16-21 21-17 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इससे पहले रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद सिंधू को जेस्लिन हूई ने कड़ी टक्कर दी। सिंधू पहले गेम में एक समय 7-9 से पिछड़ रही थी लेकिन ब्रेक तक उन्होंने स्कोर 10-11 कर दिया।

सिंधू ने हालांकि वापसी करते हुए 16-16 पर स्कोर बराबर किया और फिर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधू ने 12-8 की बढ़त बनाई लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-16 कर दिया। सिंधू ने हालांकि इसके बाद जोरदार खेल दिखाते हुए गेम और मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Assam Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; कहा- 'भ्रष्टाचार की जड़ है कांग्रेस, सत्ता के लिए असमिया अस्मिता से किया समझौता' (Watch Videos)

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें