विदेश की खबरें | सिख मानवाधिकार संगठन ने एक हमलावर पर नस्ली घृणा अपराध के आरोप लगाने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के कोलोराडो राज्य में शराब की दुकान के एक सिख-अमेरिकी मालिक पर एक श्वेत व्यक्ति द्वारा बर्बर हमला किए जाने के बाद सिख मानवाधिकार संगठन ने हमलावर के खिलाफ नस्ली घृणा अपराध के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है।
न्यूयॉर्क, 25 जून अमेरिका के कोलोराडो राज्य में शराब की दुकान के एक सिख-अमेरिकी मालिक पर एक श्वेत व्यक्ति द्वारा बर्बर हमला किए जाने के बाद सिख मानवाधिकार संगठन ने हमलावर के खिलाफ नस्ली घृणा अपराध के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है।
हमला करने वाले श्वेत व्यक्ति ने सिख-अमेरिकी और उसकी पत्नी से ‘अपने देश वापस जाओ’ भी कहा था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.
‘सिख कोलिशन’ ने कहा कि लखवंत सिंह पर इस साल अप्रैल में बर्बर हमला किया गया। एरिक ब्रीमैन नाम का एक व्यक्ति उनकी दुकान में घुसा और सिंह तथा उनकी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया।
ब्रीमैन ने कई सामान तोड़ दिए और बार-बार दंपत्ति से कहा कि ‘‘अपने देश वापस जाओ।’’
यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.
जब ब्रीमैन दुकान से चला गया तो सिंह उसकी लाइसेंस प्लेट की तस्वीर खींचने के लिए उसके पीछे आया ताकि वह शिकायत दर्ज करा सके लेकिन ब्रीमैन उसे अपने वाहन पर धक्का दिया और उठाकर पटक दिया जिससे उसे कई चोटें आयी।
गिरफ्तारी के बाद ब्रीमैन ने पुलिस को बताया कि उसने एक ‘‘अरब’’ व्यक्ति पर हमला किया था।
मानवाधिकार संगठन ने कहा कि ब्रीमैन पर मुकदमे की सुनवाई 24 जुलाई को होनी है और तब आधिकारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे।
उसने कहा कि हमले के करीब दो महीने बाद भी अधिकारियों ने इसका आश्वासन नहीं दिया है कि हमलावर के खिलाफ नस्ली घृणा अपराध के आरोप लगाए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)