विदेश की खबरें | महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने से पाकिस्तान में सिख समुदाय नाराज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय ने कहा है कि लाहौर किला में लगे सिखों के प्रथम शासक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा की पंजाब प्रांत के अधिकारी अगर रक्षा नहीं कर सकते तो वे प्रतिमा को यहां लाएंगे। प्रतिमा को एक कट्टरपंथी युवक ने तोड़ दिया।
पेशावर, 18 अगस्त पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय ने कहा है कि लाहौर किला में लगे सिखों के प्रथम शासक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा की पंजाब प्रांत के अधिकारी अगर रक्षा नहीं कर सकते तो वे प्रतिमा को यहां लाएंगे। प्रतिमा को एक कट्टरपंथी युवक ने तोड़ दिया।
प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के एक कार्यकर्ता ने महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा मंगलवार को तोड़ दी।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वीडियो में दिख रहा है कि वह नारे लगा रहा है, प्रतिमा का हाथ तोड़ रहा है और घोड़े से सिंह की आवक्ष प्रतिमा को गिरा रहा है।
पेशावर में सिख समुदाय के नेता गोरपाल सिंह ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार अगर प्रतिमा की रक्षा नहीं कर सकती है तो वे इसे शहर में लाएंगे।
सिंह ने कहा कि सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रतिमा पेशावर लाने के लिए लाहौर जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेशावर के ऐतिहासिक बालाहिसार किले में रणजीत सिंह की एक तस्वीर करीब छह वर्ष पहले लगाई गई थी और यह अभी तक सही सलामत है जबकि पंजाब सरकार एक प्रतिमा की रक्षा नहीं कर पा रही है।
सिंह ने कहा कि प्रतिमा पर बार-बार हमला होने से समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)