देश की खबरें | महाकुंभ में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाकुंभ में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने त्वरित काबू पा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाकुंभ नगर (उप्र), 17 फरवरी महाकुंभ में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों में आग लग गई जिस पर दमकलकर्मियों ने त्वरित काबू पा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह श्री कपि मानस मंडल शिविर के दो तंबू में अचानक आग लग गई जिसके बारे में सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और उस पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह, सोमवार अपराह्न सेक्टर-आठ में उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में भी आग लग गई जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया।

शर्मा ने बताया कि आग लगने की दोनों घटनाओं पर दमकल केंद्र कोटेश्वर महादेव के प्रभारी एफएस भारद्वाज अपनी इकाई के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का नेतृत्व किया।

उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\