देश की खबरें | शिंदे की भाजपा सांसद बापट से मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरीश बापट से मुलाकात की, जो कुछ समय से अस्वस्थ हैं।
पुणे, 12 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरीश बापट से मुलाकात की, जो कुछ समय से अस्वस्थ हैं।
शिंदे ने कहा कि सांसद बापट ने आश्वासन दिया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पुणे में दो विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगा।
शिंदे शनिवार को यहां पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में थे। वह पुणे से लोकसभा सदस्य बापट से मिलने गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
बैठक के बाद शिंदे ने कहा, ‘‘गिरीश बापट हमारे पुराने मित्र हैं। मैं उनके यहां सिर्फ उनका हालचाल लेने गया था। मुझे विश्वास है कि वह अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने मुझे यह भी भरोसा दिया कि हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे।’’
पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है। इन दोनों सीट पर उपचुनाव इन सीट से भाजपा के विधायकों लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण कराना पड़ रहा है।
भाजपा ने पुणे की दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां इस महीने के अंत में उपचुनाव होने हैं।
मुख्यमंत्री शिंदे की दोनों सीटों पर निर्विरोध चुनाव की अपील के बावजूद विपक्षी कांग्रेस ने कस्बा पेठ से और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चिंचवाड़ से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)