देश की खबरें | शाहरुख खान की फिल्म पठान बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माण कंपनी 'यश राज फिल्म्स' ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

मुंबई, पांच मई अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माण कंपनी 'यश राज फिल्म्स' ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की।

'यशराज फिल्म' के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं।

यशराज फिल्मस के अंतरराष्ट्रीय वितरण के उपाध्यक्ष नेल्सन डिसूजा ने बताया कि बांग्लादेश के 1971 में अस्तित्व में आने के बाद "पठान" पड़ोसी देश में रिलीज होने वाली "पहली हिंदी फिल्म" होगी।

उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि बांग्लादेश में शाहरुख खान की लोकप्रियता बढ़ी है और वहां उनके बहुत प्रशंसक है। हमें लगता है कि 'पठान' शाहरुख खान और हिंदी सिनेमा की देश में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है जो भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अपने पूरे गौरव के साथ प्रतिनिधित्व करेगी।"

गौरतलब है कि बांग्लादेश में आजादी के बाद से ही स्थानीय फिल्म उद्योग की रक्षा के लिए भारतीय फिल्मों के वहां के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें