देश की खबरें | सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य में बाघ को मारने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के वनकर्मियों ने बृहस्पतिवार रात को भवानीसागर वन क्षेत्र में एक बाघ को मारने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

इरोड (तमिलनाडु), 28 जुलाई सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के वनकर्मियों ने बृहस्पतिवार रात को भवानीसागर वन क्षेत्र में एक बाघ को मारने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

वन अधिकारियों के अनुसार 25 जुलाई को भवानीसागर वन रेंजर एन. शिवकुमार और विभाग के अन्य अधिकारी कोठमंगलम के निकट कोमारथुर क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें एक बाघ का शव मिला था।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी वन पशु चिकित्सक सदाशिवम को दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृत बाघ की जांच की और मौत के कारण का पता लगाने के लिए उसकी आंत और पेट को परीक्षण के वास्ते प्रयोगशाला भेजा।

वन अधिकारियों ने रिपोर्ट मिलने पर बताया कि बाघ को कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने लोहे के जाल का इस्तेमाल करके फंसाया था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक जाल में फंसे रहने के कारण भोजन और पानी के अभाव में उसकी मौत हो गई और इसके बाद शव क्षत-विक्षत होने लगा।

उन्होंने बताया कि गहन जांच के बाद 17 वर्षीय एक लड़के सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वे आमतौर पर हिरण और अन्य जानवरों को फंसाने के लिए जाल का इस्तेमाल करते थे और इन जानवरों को मारकर खा जाते थे या इनका मांस बेच देते थे।

वन अधिकारियों ने बाघ को मारने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस संबंध में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई