ताजा खबरें | फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पता लगाने के विशेष अभियान के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पता लगाने के लिए चलाये गये एक विशेष अभियान के दौरान केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पता लगाने के लिए चलाये गये एक विशेष अभियान के दौरान केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि विशेष अभियान के दौरान केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमाशुल्क बोर्ड के अधिकारियों को नौ जुलाई को 9,369 फर्जी प्रविष्टियों और 10,902 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता चला।

उन्होंने कहा कि 45 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गयी है।

केंद्र और राज्य जीएसटी अधिकारियों ने 16 मई से 15 जुलाई तक पूरे देश में विशेष अभियान चलाकर फर्जी पंजीकरणों का पता लगाया।

चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई, 2017 से 30 जून, 2023 के बीच, केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने अन्य लोगों के पैन/आधार विवरण का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी करते हुए जीएसटी पंजीकरण करने के 5,070 मामलों की पहचान की।

उन्होंने कहा कि छह साल की अवधि के दौरान 27,426 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता चला और 922 करोड़ रुपये की भरपाई की गयी। इस अवधि में कुल 331 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\