देश की खबरें | कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारत और कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग की समीक्षा की।

मालदीव द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की सातवीं बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सीएससी के सदस्य देश भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका हैं। बैठक में बांग्लादेश और सेशेल्स ने पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी ने किया।

मंत्रालय ने कहा कि सदस्य देशों ने पिछले साल मार्च में मालदीव में आयोजित उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) स्तर की पांचवीं बैठक और पिछले जुलाई में कोच्चि में डिप्टी एनएसए स्तर की छठी बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। अधिकारियों ने सहयोग के विभिन्न स्तंभों के तहत गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की और 2023-2024 में गतिविधियों के लिए नए प्रस्तावों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सीएससी के सहयोग के पांच स्तंभों के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गई हैं। इनमें समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला, तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध का मुकाबला, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा, मानवीय सहायता तथा आपदा राहत शामिल हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों की समीक्षा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त