देश की खबरें | भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का रविवार को यहां सुभाष नगर विश्राम घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 15 नवंबर मध्यप्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का रविवार को यहां सुभाष नगर विश्राम घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 85 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे । उन्होंने बताया कि सारंग को उपचार के लिये 12 दिन पहले मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar: नई सरकार में हो सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा- पार्टी कर रही है विचार.

उन्होंने बताया कि सारंग के बेटों — विवेक सारंग और विश्वास सारंग — ने नम आंखों से उनकी चिता को मुखाग्नि दी, विश्वास सारंग मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलगे तीन घंटे में हो सकती हैं बारिश- मौसम विभाग: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कैलाश सारंग के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

चौहान ने सारंग की सामाजिक क्षेत्र में दी गई सेवाओं को स्मरणीय बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए सम्पूर्ण जीवन लगा देने वाले श्रद्धेय कैलाश सारंग की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन किया। आज स्वयं को उनके बिना अधूरा महसूस कर रहा हूं।’’

इससे पहले, उनके पार्थिव को शरीर को मुंबई से रविवार को भोपाल लाया गया । उनका पार्थिव शरीर स्वामी दयानंद नगर स्थित मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर लाया गया और आमजन के दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद उनके पार्थिव देह को पार्टी कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें