खेल की खबरें | पृथकवास लगभग पूरा, शुरू हो गई आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक खेला जायेगा । खिलाड़ियों को चार्टर्ड उड़ानों से मेलबर्न पहुंचने के बाद कड़े पृथकवास में रहना पड़ा क्योंकि उड़ान में कोरोना संक्रमण के मामले पाये गए ।
आस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक खेला जायेगा । खिलाड़ियों को चार्टर्ड उड़ानों से मेलबर्न पहुंचने के बाद कड़े पृथकवास में रहना पड़ा क्योंकि उड़ान में कोरोना संक्रमण के मामले पाये गए ।
खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत भी की थी । अब अधिकांश खिलाड़ियों का पृथकवास गुरूवार की शाम या शुक्रवार की सुबह तक पूरा हो जायेगा ।
सेरेना विलियम्स ने पृथकवास के बारे में एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘यह बहुत बहुत कड़ा है ।लेकिन इसकी जरूरत भी है ।तीन साल की बच्ची की मां के लिये यह बहुत कठिन है लेकिन सुरक्षा के लिये जरूरी भी ।’’
दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल ने सीएनएन से कहा कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ियों को व्यापक नजरिया रखना चाहिये कि दुनिया में क्या हो रहा है । उन्होंने उन खिलाड़ियों से सहानुभूति जताई जो उड़ानों में कोरोना संक्रमितों के करीबी संपर्क में आये थे और उन्होंने 14 दिन चौबीसों घंटे होटल के कमरे में रहना पड़ा ।
आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों में सराहना पाई है । कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल के अलावा राज्यों के बीच आवागमन कम कर दिया गया था । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजन पर प्रश्नचिन्ह लग गया था लेकिन विक्टोरिया सरकार ने कड़े प्रोटोकॉल लागू करके इस पर काबू पा लिया ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)