जरुरी जानकारी | बिना दावे वाली संपत्तियों में कमी के लिए सेबी का डिजिलॉकर के साथ गठजोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रतिभूति बाजार में बिना दावे वाली संपत्तियों में कमी लाने और निवेशकों के संरक्षण के लिए डिजिलॉकर के साथ भागीदारी की है।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रतिभूति बाजार में बिना दावे वाली संपत्तियों में कमी लाने और निवेशकों के संरक्षण के लिए डिजिलॉकर के साथ भागीदारी की है।

इस पहल से निवेशकों को दस्तावेज रखने के सरकारी मंच डिजिलॉकर के जरिये अपने डीमैट और म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी की जानकारी इकट्ठा करने और उस तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे निवेशकों और उनके परिवारों को लाभ होगा।

सेबी के परिपत्र के मुताबिक, इस साझेदारी के तहत डिजिलॉकर उपयोगकर्ता अब अपने डीमैट खातों से अपने समेकित खाता विवरण (सीएएस) के साथ शेयरों और म्यूचुअल फंड यूनिटों की हिस्सेदारी का विवरण प्राप्त कर सकते हैं और उसे संग्रहीत या स्टोर कर सकते हैं।

यह मौजूदा डिजिलॉकर सेवाओं का विस्तार करता है। इससे परिवार के सदस्यों या कानूनी उत्तराधिकारियों को मृतक की वित्तीय संपत्तियों का प्रबंधन अधिक आसानी से करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, डिजिलॉकर प्रणाली मृत्यु प्रमाण पत्र या केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) से मिले विवरणों से हासिल जानकारी का उपयोग कर उपयोगकर्ता के खाते की स्थिति को उनकी मृत्यु पर ‘अपडेट’ कर सकता है।

उपयोगकर्ता की मृत्यु के बाद डिजिलॉकर नामांकित व्यक्ति को स्वचालित रूप से एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\