जरुरी जानकारी | सैमसंग का नया ‘नोट20’ इसी महीने भारतीय बाजार में आने की उम्मीदभाषा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी सैमसंग ने बुधवार को अपने प्रीमियम फोन ‘नोट20’ और ‘फोल्ड2’ को पेश किया। सूत्रों ने जानकारी कि इसमें से नोट20 इसी महीने भारतीय बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी सैमसंग ने बुधवार को अपने प्रीमियम फोन ‘नोट20’ और ‘फोल्ड2’ को पेश किया। सूत्रों ने जानकारी कि इसमें से नोट20 इसी महीने भारतीय बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इन दो फोन के अलावा कंपनी ने तीन अन्य स्मार्ट उत्पाद भी पेश किए। कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी नोट20 और टैब एस7 श्रृंखला के उत्पाद 21 अगस्त से चुनिंदा बाजार में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

कंपनी ने इनके भारतीय बाजार में उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ‘फोल्ड 2’ को छोड़कर ‘नोट 20’, टैब एस7 और एस7प्लस, गैलेक्सी वाच3 और गैलेक्सी बड्स लाइव इसी महीने भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

सूत्रों ने कहा कि फोल्ड2 को अगले महीने चुनिंदा बाजारों में उतारा जाएगा।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और मोबाइल कम्युनिकेशंस कारोबार के प्रमुख टी. एम. रोह ने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि यह मुश्किल समय है और लोग हमेशा की तुलना में अभी प्रौद्योगिकी पर अधिक निर्भर हैं।’’

उन्होंने कहा कि तकनीक इस विपरीत समय में आपको अधिक सशक्त बनाने में मदद करती है जिसकी सहायता से आप अपने पलों को खुलकर जी सकते हैं आज हम ऐसे ही उपकरण पेश कर रहे हैं जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

कंपनी की नोट20 श्रृंखला मौजूदा नोट10 का स्थान लेगी। इसमें 6.7 इंच और 6.9 इंच का स्क्रीन विकल्प उपलब्ध होगा। साथ ही फोन पर लिखना आसान बनाने के लिए एस-पेन स्टायलस और नए कैमरा फीचर भी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\