जरुरी जानकारी | देश के सात शहरों में ‘अल्ट्रा-लक्जरी’ मकानों की बिक्री तीन गुना हुई: एनारॉक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 30 नवंबर मजबूत मांग के दम पर सात प्रमुख शहरों में इस साल अभी तक 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले ‘अल्ट्रा-लक्जरी’ (भव्य व आलीशान) मकानों की बिक्री तीन गुना होकर 4,063 करोड़ रुपये रही। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी है।

एनारॉक के अनुसार, भारत के शीर्ष सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), मुंबई-एमएमआर (मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र), चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में इस साल अभी तक 4,063 करोड़ रुपये की 58 इकाइयों की बिक्री हुई है।

रियल एस्टेट सलाहकार के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में 1,170 करोड़ रुपये मूल्य की 13 इकाइयां बेची गईं थी।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी के बाद से लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी दोनों संपत्तियों की मांग बढ़ी है। एचएनआई (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल) और अल्ट्रा-एचएनआई निवेश, व्यक्तिगत इस्तेमाल या दोनों के लिए ऐसे मकान खरीद रहे हैं।’’

देश में 2023 में अभी तक शीर्ष सात शहरों में बेची गई 58 अल्ट्रा-लक्जरी संपत्तियों में से अकेले मुंबई में 53 इकाइयां बेची गईं। गुरुग्राम में दो अपार्टमेंट और नई दिल्ली में दो बंगले बेचे गए।

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 40 करोड़ रुपये से अधिक का एक आवासीय सौदा हुआ।

गुरुग्राम स्थित क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मोहित जैन ने रिपोर्ट पर कहा, ‘‘ हाल के वर्षों में विभिन्न आय वर्ग के लोगों में मकान खरीदने की इच्छा उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। यह मुख्य रूप से एक बेहतर आर्थिक परिदृश्य और जीवन स्तर को ऊपर उठाने की आकांक्षा से प्रेरित है।’’

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त