विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन में दागी गईं रूसी मिसाइलों ने इमारतों को तबाह किया, कई परिवार मलबे में दबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लीमेन्को ने कहा कि रूसी सैन्य इकाइयों ने रात में एक साथ छह एस-300 मिसाइलें दागीं।

मिसाइलें दोनेत्स्क क्षेत्र के तीन शहरों में गिरीं जिनमें पोकरोव्स्क, नोवोहरोदिवका और मिर्नोहराद हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन कर्मियों ने नोवोहरोदिवका की एक तबाह हुई बहुमंजिला इमारत के मलबे से 62 वर्षीय व्यक्ति के शव को निकाला। उन्होंने बताया कि मलबे में एक बच्चे समेत चार और लोग दबे हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पोकरोव्स्क में इन हमलों में एक बहुमंजिला इमारत, नौ मकान, एक पुलिस दफ्तर और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आपातकालीन कर्मियों ने एक व्यक्ति को बचाया जो खून से लथपथ था और उसके हाथों में छह महीने का बच्चा था।

शहर प्रशासन के प्रमुख सरहिल दोबरियाक ने कहा कि पिछले एक महीने में चौथी बार शहर पर हमला हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे असैन्य आबादी को तबाह कर रहे हैं।’’

तीनों शहर अवदीवका शहर के पास हैं जहां पिछले कुछ महीने में भीषण संघर्ष हुआ था। अवदीवका से दोनेत्स्क के उन क्षेत्रों तक जाने के रास्ते हैं जो अब भी यूक्रेन के कब्जे में हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों ने पिछले दिनों कहा था कि रूस के बलों ने पूर्वी यूक्रेन में हमले बढ़ा दिए हैं और वे महत्वपूर्ण शहर बखमुत तथा अवदीवका के आसपास प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात