जरुरी जानकारी | रूस-यू्क्रेन युद्ध से यूरोपीय अर्थव्यवस्था प्रभावित, महंगाई बढ़ी: यूरोपीय संघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक अनुमान के अनुसार, 19 सदस्यीय यूरो क्षेत्र में मुद्रास्फीति इस साल औसतन 7.6 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले अनुमान 6.1 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है। पिछले महीने उपभोक्ता कीमतों में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

एक अनुमान के अनुसार, 19 सदस्यीय यूरो क्षेत्र में मुद्रास्फीति इस साल औसतन 7.6 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले अनुमान 6.1 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है। पिछले महीने उपभोक्ता कीमतों में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

वहीं आर्थिक वृद्धि दर 0.1 प्रतिशत घटकर 2.6 प्रतिशत पर आने की संभावना है। जबकि पिछले साल आर्थिक वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत रही थी।

यूरोपीय संघ (ईयू) के उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोवस्की ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन युद्ध से यूरोप और हमारी अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालीन प्रतिकूल असर पड़ेगा।’’

युद्ध के कारण ऊर्जा और खाद्य कीमतों के दाम बढ़े हैं। इससे महंगाई में तेजी से वृद्धि हुई है और इसके कारण आर्थिक वृद्धि तथा उपभोक्ताओं का विश्वास प्रभावित हुआ है।

ऐसी आशंका है कि अगर रूस प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को और कम कर देता है या पूरी तरह से बंद कर देता है, तो ऊर्जा संकट की स्थिति और बिगड़ सकती है।

यूरोपीय संघ ने बयान में कहा, ‘‘आर्थिक गतिविधियों और मुद्रास्फीति के समक्ष युद्ध की स्थिति के कारण जोखिम है। विशेष रूप से यूरोप को होने वाली गैस आपूर्ति पर अगर इसका प्रभाव बढ़ता है, तो जोखिम बढ़ेगा।’’

बयान के अनुसार, ऊर्जा के ऊंचे दाम और रिकॉर्ड महंगाई दर एक और कठिन साल का संकेत है। हाल में कोविड-19 मामलों में वृद्धि स्थिति को और बदतर बना रही है।

यूरोपीय संघ के अनुसार, ‘‘क्षेत्र में महामारी बढ़ने से अर्थव्यवस्था के समक्ष नई समस्याएं पैदा होंगी...।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\