विदेश की खबरें | कीव पर बड़े हमले के कुछ घंटों बाद रूस, यूक्रेन ने सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय ने बताया कि यह अदला-बदली एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जो दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति नहीं बनने के बावजूद आपसी सहयोग के पहलू को दर्शाता है।

मंत्रालय के मुताबिक, प्रत्येक पक्ष ने 307 सैनिकों की अदला-बदली की।

इससे एक दिन पहले दोनों देशों ने सैनिकों सहित कुल 390 लोगों को रिहा किया था।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कीव पर बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के कुछ घंटों बाद कैदियों की अदला-बदली की घोषणा की गई।

रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन की ओर से इस मुद्दे पर तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)