जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.15 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 22 दिसंबर अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.15 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दबाव हालांकि रुपये पर बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में यह 83.11 से 83.27 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.41 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,636.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\