जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये पर बंद, कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भाव ऊंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 नवंबर कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा है। लेकिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को समर्थन मिला जिससे उसकी गिरावट सीमित रही।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 74.04 रुपये प्रति डालर पर मजबूती के साथ हुई। हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही रुपया इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में कारोबार की समाप्ति पर तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 74.02 की ऊंचाई छूने के बाद 74.30 रुपये प्रति डालर तक नीचे भी गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

इससे पहले सोमवार को रुपया सात पैसे लुढ़कर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ

एलकेपी सिक्युरिटीज (मुद्रा और जिंस) के वरिष्ट शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपया 74.00-- 74.75 रुपये प्रति डालर के दायरे में बना रहा। वहीं कचचे तेल का दाम भी 42 डालर प्रति बैरल से ऊपर निकलने की ओर बढ़ रहा है। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल और डब्ल्यूटीआई 40डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच रहा है। इसे देखते हुये रुपये आने वाले समय में कुछ और कमजोर पड़ सकता है।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 92.87 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.34 प्रतिशत बढ़कर 42.97 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी