जरुरी जानकारी | आरआर काबेल ने 983-1,035 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली के तार बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 983-1,035 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर बिजली के तार बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 983-1,035 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

टीपीजी कैपिटल- समर्थित आरआर काबेल का आईपीओ 15 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश के अलावा बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

ओएफएस में प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 1.72 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

ऊपरी मूल्य दायरे पर शेयरों की खरीद होने पर कंपनी को आईपीओ से 1,964 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने अपने पात्र कर्मियों के लिए भी 10.8 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित किए हैं। कर्मियों को अंतिम पेशकश मूल्य के तौर पर 98 रुपये प्रति शेयर की रियायती दरों पर शेयर मिलेंगे।

कंपनी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए कर्ज को पूर्ण या आंशिक रूप से कम करने के लिए नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय में से 136 करोड़ रुपये का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई