जरुरी जानकारी | रॉयल एनफील्ड ने नयी क्लासिक 350 पेश की, कीमत 1.84 लाख रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को कहा कि उसने देश में क्लासिक 350 मोटरसाइकिल का बिल्कुल नया संस्करण पेश किया है जिसकी चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये से शुरू होती है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को कहा कि उसने देश में क्लासिक 350 मोटरसाइकिल का बिल्कुल नया संस्करण पेश किया है जिसकी चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये से शुरू होती है।

आयशर मोटर्स का एक हिस्सा मानी जानी वाली इस कंपनी ने कहा कि क्लासिक ने 12 वर्षों में और 30 लाख से अधिक मोटरसाइकिलों के बाद, अपनी खुद की विरासत का निर्माण किया है, और नयी क्लासिक 350 इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा, ‘‘2008 में पेश की गई क्लासिक 350, एक आधुनिक और सक्षम मोटरसाइकिल थी जो ब्रिटिश मोटरसाइकिल उद्योग के सुनहरे दिनों से युद्ध के बाद की कालातीत स्टाइल का प्रतीक थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी आकर्षक डिजाइन और सादगी ने निर्भरता के साथ क्लासिक को वैश्विक लोकप्रियता तक पहुंचा दिया और यह मध्यम भार वाले (250-750 सीसी) मोटरसाइकिल खंड को फिर से परिभाषित करने की ओर आगे बढ़ा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अविश्वसनीय रूप से परिष्कृत बिल्कुल नयी क्लासिक 350 एक बार फिर से विश्व स्तर पर मध्यम आकार के मोटरसाइकिल स्थान को फिर से परिभाषित करेगी।’’

नयी क्लासिक 350 में 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 20.2 बीएचपी का पावर सृजित करता है।

कंपनी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन में रॉयल एनफील्ड के दो प्रौद्योगिकी केंद्रों के डिजाइनरों और इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित नयी क्लासिक 350 को एक शानदार अनुभव वाली बाइक बनाने की ओर विशेष ध्यान दिया गया है।

रॉयल एनफील्ड के कार्यकारी निदेशक बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘मध्यम वजन मोटरसाइकिल खंड पर ध्यान केंद्रित करने... हमें विश्वास है कि नयी क्लासिक 350 हमारी वृद्धि और हमारी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएगी।’’

नयी क्लासिक की कीमत 1,84,374 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\