देश की खबरें | मोदी के खिलाफ अदालत जाने वाले रालोजपा महासचिव पार्टी से बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के रिश्तेदारों द्वारा गठित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से बर्खास्त कर दिया ।

पटना, 31 जुलाई दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के रिश्तेदारों द्वारा गठित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से बर्खास्त कर दिया ।

पार्टी के एक बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने ओझा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निष्कासन का आदेश दिया।

हालांकि इस बयान में कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर में ओझा की ओर से दायर याचिका का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने स्वीकार किया कि यह घटनाक्रम रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी के रूप में आया था, जो खुद केंद्रीय मंत्री हैं।

राजनेताओं, फिल्मी सितारों और यहां तक कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर याचिका दायर करने को लेकर चर्चा में रहने वाले पेशे से वकील ओझा ने मुजफ्फरपुर निवासी विनायक कुमार की ओर से शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में निजीकरण कर कथित तौर पर संविधान का उल्लंघन करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य के खिलाफ एक याचिका दायर की थी ।

ओझा की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि निजीकरण संविधान द्वारा गारंटीकृत समानता के अधिकार के खिलाफ है । इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख मुजफ्फरपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पूर्वी) ने छह अगस्त को निर्धारित की है।

दिवंगत पासवान के छोटे भाई पारस ने पिछले साल पासवान के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी चिराग को छोड़कर अन्य सभी सांसदों के साथ मिलकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को तोड़कर एक अलग गुट बना लिया था।

पारस ने अपने और दिवंगत पासवान के भतीजे प्रिंस राज को अपने गुट का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा पारस और चिराग के नेतृत्व वाले गुटों को अलग-अलग दलों के रूप में मान्यता दी गयी और जिसके बाद चिराग के गुट को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रूप में जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\