देश की खबरें | सुशांत के जन्मदिन पर रिया ने वीडियो पोस्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। शुक्रवार को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत का 36वां जन्मदिन है।

मुंबई, 21 जनवरी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। शुक्रवार को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत का 36वां जन्मदिन है।

34 वर्षीय अभिनेता 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने चक्रवर्ती पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपना और सुशांत का एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें वे कैमरे के लिए अजीबोगरीब पोज देते नजर आ रहे हैं।

29 वर्षीय अभिनेता ने पोस्ट को दिल वाली इमोजी के साथ कैप्शन दिया, ‘‘आपकी बहुत याद आती है।’’

राजपूत के परिजनों द्वारा चक्रवर्ती के खिलाफ कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किए जाने के बाद, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके व्हाट्सएप चैट के आधार पर मादक पदार्थ की कथित खरीद को लेकर भी एक जांच शुरू की गई थी।

जांच की शुरुआत मुंबई पुलिस ने की थी जिसके बाद इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को अभिनेता की मौत के विभिन्न कोणों की जांच के लिए शामिल किया गया था।

"मेरे डैड की मारुति" और "जलेबी" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाली चक्रवर्ती ने राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में यहां 28 दिन जेल में बिताए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\