देश की खबरें | औरंगजेब और अन्य हमलावरों की कब्रों को हटाना मुख्यमंत्री फडणवीस का पहला कर्तव्य : हिंदू संत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू संत प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ‘‘पहला कर्तव्य’’ मुगल सम्राट औरंगजेब और अन्य आक्रमणकारियों की कब्रों को राज्य से हटाना है।

नागपुर, 30 अप्रैल हिंदू संत प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ‘‘पहला कर्तव्य’’ मुगल सम्राट औरंगजेब और अन्य आक्रमणकारियों की कब्रों को राज्य से हटाना है।

द्वारका शारदा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने यह भी कहा कि यदि सरकार यह कार्य करने में विफल रहती है, तो सनातन धर्म के अनुयायियों को स्वयं ही यह कार्य करना होगा।

उन्होंने नागपुर में मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से मंगलवार को बात करते हुए कहा, ‘‘आपने औरंगजेब को जमीन दी, जिसके वंशज आज कट्टरपंथी और उग्रवादी बनकर हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं। मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं कि देवेंद्र फडणवीस की पहली जिम्मेदारी महाराष्ट्र से औरंगजेब और अन्य आक्रमणकारियों की कब्रों को हटाना और खत्म करना है।’’

महाराज ने कहा, ‘‘अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो सनातन धर्मियों को इस काम के लिए आगे आना होगा।’’

छत्रपति संभाजीनगर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर खुल्दाबाद कस्बे में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के बाद पिछले महीने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तनाव फैल गया था। दक्षिणपंथी समूहों द्वारा इसे हटाने की धमकी के बीच कब्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

मध्य नागपुर के महल क्षेत्र के चिटनिस पार्क में 17 मार्च को हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया था। यह हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया था।

प्रज्ञानंद महाराज ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, यह उस ‘धर्म’ पर सीधा हमला है, जो दुनिया के हर धर्म को आश्रय देता है। आज वही सनातन धर्मी, हिंदू धर्मी अपनी जान की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं...उनकी जान मुसलमान और इस्लाम धर्म के अनुयायी ले रहे हैं, जिन्हें शरण दी गई थी।’’

जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि औरंगजेब की कब्र को नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि यह मराठा इतिहास से जुड़ी है, तो उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘ऐसे लोगों की बात क्यों सुनी जा रही है? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ जैसी भावना उन शक्तियों के खिलाफ दिखानी चाहिए जो राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस को अराजक तत्वों, राष्ट्र विरोधी और संविधान विरोधी लोगों को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तर्ज पर बुलडोजर की तरह काम करने की जरूरत है और फिर हिंसा का कोई कारण नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें