देश की खबरें | रीयल कश्मीर ने ज्यादा विदेशी खिलाड़ी उतारने के कारण आई लीग मैच गंवाया, 60 हजार रूपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रीयल कश्मीर एफसी को 28 नवंबर को चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ 1-0 से जीते हुए आई लीग मैच को गंवाना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने एक अतिरिक्त विदेशी खिलाड़ी मैदान में उतारा था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने शनिवार को यह फैसला किया।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी रीयल कश्मीर एफसी को 28 नवंबर को चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ 1-0 से जीते हुए आई लीग मैच को गंवाना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने एक अतिरिक्त विदेशी खिलाड़ी मैदान में उतारा था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने शनिवार को यह फैसला किया।

मौजूदा नियमों के अनुसार एक आई लीग क्लब छह विदेशी खिलाड़ियों को पंजीकृत कर सकता है जिसमें एक एशियाई शामिल हो। मैच के दिनों में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों (मौजूदा 3+1 नियम के अंतर्गत) को ही इस सत्र के शुरूआती एकादश में उतारने की अनुमति है।

पता चला है कि रीयल कश्मीर ने एक स्थानापन्न के जरिये श्रीनगर के टीआरसी मैदान में खेले गये मैच में अनुमति से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर उतारे।

रीयल कश्मीर पर एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता की 57.1 धारा के अंतर्गत इस उल्लघंन के लिये 60,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया।

इस मैच को गंवाने का मतलब है कि इस फैसले के बाद रीयल कश्मीर के तीन अंक कम कर दिये जायेंगे।

एआईएफएफ ने कहा, ‘‘अनुशासनात्मक संहिता के 57.1 अनुच्छेद के अनुसार समिति ने पाया कि रीयल कश्मीर को आई लीग 2022-23 नियमों के अनुच्छेद 6.5.6 और 6.5.7 उल्लंघन के कारण मैच गंवाना होगा और क्लब के तीन अंक कम करके इन्हें चर्चिल ब्रदर्स को दिया जायेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें