देश की खबरें | किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने के बाद राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत रविवार को अपने अनेक समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। वहां पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने और उसमें कई लोगों के घायल होने की खबर आई थी।

गाजियाबाद, तीन अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत रविवार को अपने अनेक समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। वहां पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने और उसमें कई लोगों के घायल होने की खबर आई थी।

दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर गाजीपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने दावा किया कि हिंसा के दौरान ‘कई किसानों’ के मारे जाने की आशंका है। हिंसा में दो वाहनों को भी कथित तौर पर आग लगा दी गई।

हालांकि, हिंसा में किसी के मारे जाने या घायल होने के बारे में लखीमपुर खीरी प्रशासन अथवा पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यहां प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर दो एसयूवी वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी और इस दौरान गोलीबारी भी हुई थी।

टिकैत ने ट्विटर पर एक कथित वीडियो संदेश पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘लखीमपुर में किसान प्रदर्शन के बाद लौट रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। कुछ पर गाड़ी चढ़ा दी गई, उन पर गोलियां भी चलाई गईं। हमें अब तक मिली सूचना के मुताबिक घटना में कई लोग मारे गए हैं।’’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर दो वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारी रविवार को यहां यहां तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

अपुष्ट खबरों के मुताबिक, इस घटना में कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नाराज प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर दो वाहनों को जबरन रोका और उन्हें आग लगा दी। उन्होंने कथित तौर पर कुछ यात्रियों के साथ मारपीट भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें