ताजा खबरें | 13 फरवरी को नहीं होगी राज्यसभा की बैठक
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा की बैठक अब शनिवार को नहीं होगी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को ही उच्च सदन में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
नयी दिल्ली, 11 फरवरी राज्यसभा की बैठक अब शनिवार को नहीं होगी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को ही उच्च सदन में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
सभापति ने उच्च सदन में बजट चर्चा के दौरान घोषणा की, ‘‘ आज सुबह कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई थी। बजट पर चर्चा और जवाब कल तक पूरा हो जाएगा। सत्र शनिवार को नहीं चलेगा।’’
उन्होंने कहा कि कल कोई गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा।
नायडू ने कहा कि आज सभा की बैठक तीन बजे तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री का जवाब कल होगा जिसका समय बाद में बताया जाएग।
संसद के बजट सत्र का पहला चरण पहले की घोषणा के अनुसार 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलना था। बाद में तय किया गया कि दोनों सदनों की शनिवार को बैठक के बाद वर्तमान सत्र का पहला चरण संपन्न हो जाएगा।
सभापति की इस घोषणा के बाद उच्च सदन में बजट सत्र का पहला चरण अब शुक्रवार को ही संपन्न हो जाएगा।
बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)