जरुरी जानकारी | राज्यसभा सदस्य साहनी का रिजर्व बैंक से ब्याज दरों में और वृद्धि नहीं करने का आग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दरों में और वृद्धि नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि ‘यह घर खरीदारों और एमएसएमई पर असर डाल सकता है।’
नयी दिल्ली, 11 फरवरी राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दरों में और वृद्धि नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि ‘यह घर खरीदारों और एमएसएमई पर असर डाल सकता है।’
आरबीआई ने आठ फरवरी को नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही आगे यह सिलसिला जारी रखने के भी संकेत दिए। रेपो दर बढ़ाए जाने से आवास और वाहन के साथ-साथ कंपनियों को दिए जाने वाले कर्ज भी महंगे हो जाएंगे।
वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य साहनी ने कहा, “नीतिगत ब्याज दरों में और वृद्धि होने से लंबी अवधि के ऋण लेने वाले, खासकर घर खरीदार और एमएसएमई प्रभावित होंगे।”
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई का कारण उत्पादन और निवेश की आपूर्ति पक्ष में असंतुलन है, न कि उच्च मांग के कारण मुद्रास्फीति अधिक है।
उन्होंने कहा कि आरबीआई पहले ही पांच बार रेपो दर में वृद्धि कर चुका है और इस तरह वह मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखना चाहता है। लेकिन मौजूदा समय में मुद्रास्फीति का कारण अधिक मांग नहीं होने से यह तरीका उतना कारगर नहीं होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)