देश की खबरें | राहुल गांधी को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का निमंत्रण दिया जाएगा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा।

भोपाल, छह जनवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में दर्शन के लिए न्यौता दिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल पर हमला करने और एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने का ऐलान करने के एक दिन बाद आया है।

शाह के बयान से जुड़े सवाल के जवाब में फडणवीस ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के सबरूम में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘‘राहुल बाबा, सबरूम से सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा।’’

फडणवीस यहां जल-संरक्षण पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now