देश की खबरें | गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, स्कीइंग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के निजी दौरे पर बुधवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे और स्कीइंग की।

गुलमर्ग (कश्मीर), 15 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के निजी दौरे पर बुधवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे और स्कीइंग की।

हाल ही में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर पहुंचे थे।

राहुल गांधी गुलमर्ग जाते समय थोड़ी देर के लिए तंगमर्ग में रुके।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए और सिर्फ उन्हें नमस्कार किया।

गुलमर्ग में राहुल गांधी ने गोंडोला केबल कार की सवारी भी की और फिर स्कीइंग की।

कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद कई पर्यटकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले एक पर्यटक ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां हमारी राहुल गांधी से मुलाकात हो गई।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी निजी दौरे पर यहां पहुंचे हैं और कश्मीर घाटी में एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने उनके दौरे के संदर्भ में विवरण नहीं दिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\